फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज बोले- मुख्यमंत्री नहीं रहे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होता है जैसे गधे के सिर से सींग

Mon, 08 Jan 2024 06:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में कहा कि आप मुख्यमंत्री हैं तो भाई साहब आपके चरण भी कमल के समान हैं, बाद में नहीं रहे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से सींग।
 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा के बैनर पोस्टर से फोटो गायब होने पर दर्द छलका है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भोपाल के नीलबड़ स्थित ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का है। जिसमें पूर्व सीएम रविवार को शामिल हुए। वीडियो में पूर्व सीएम कह रहे हैं कि जीवन में जब हम लक्ष्य तय कर दूसरों के लिए काम करते हैं तो जिंदगी आनंद से भर जाती है। मैं लगातार काम कर रहा हूं, ये अच्छा हुआ कि राजनीति से हटकर काम करने का मौका भी थोड़ा मिल रहा है। राजनीति में भी बहुत अच्छे समर्पित कार्यकर्ता हैं। मोदीजी जैसे नेता हैं, जो देश के लिए जीते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो रंग देखते हैं। शिवराज ने कहा कि आप मुख्यमंत्री हैं तो भाई साहब आपके चरण भी कमल के समान हैं, बाद में नहीं रहे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से सींग। यह बड़ा मजेदार क्षेत्र है।
विज्ञापन




पूर्व सीएम शिवराज के वीडियो को पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबले ने वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसा। उन्होंने ज्ञानप्राप्ति लिख आगे लिखा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब हो जाते है जैसे गधे के सिर से सींग। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें