फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज बोले-डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है, मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया

Fri, 10 May 2024 01:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनको राजनीति का जोकर करार दिया। साथ ही कहा कि कांग्रेस नेता पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे हैं।  
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में नेताओं के बयान से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब मणिशंकर अय्यर के बयान पूर्व सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवासलिया हो गए है। उन्होंने कहा कि मणिशंकर जी यह यूपीए की ढीली ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं। पूर्व सीएम ने कहा कि यह डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है। 
विज्ञापन


पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे 
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा, संजय राऊत को राजनीति का जोकर बताते हुए कहा कि इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। पराजय के डर से उटपटांग बयान दे रहे हैं। जिसे जनता भी मनोरंजन के रूप में लेती है। 

पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए 
बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है। कोई सिरफिरा आया तो हम पर इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें