फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी के भाजपा नेता बैजनाथ सिंह यादव समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Wed, 14 Jun 2023 11:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। शिवराज सिंह और भाजपा सरकार गुमराह करने की राजनीति करती है। 
विज्ञापन
कमलनाथ की मौजूदगी में भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को सिंधिया समर्थक और शिवपुरी के भाजपा प्रदेश कार्यकारणी नेता बैजनाथ सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बैजनाथ यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बैजनाथ सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं, 15 से अधिक जनपद के सदस्यों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। 
विज्ञापन


बता दें, बैजनाथ सिंह यादव पहले कांग्रेस में ही थे। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा में उपेक्षा होने की बात कहकर कांग्रेस में वापस आने की बात कही। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाकर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने का संकल्प लिया। 

गुमराह कर रही शिवराज सरकार : कमलनाथ
इस अवसर पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। शिवराज सिंह और भाजपा सरकार गुमराह करने की राजनीति करती है। आज उन्हें बहनें याद आ रही हैं, कर्मचारी याद आ रहे हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता याद आ रहे हैं। आज नौजवानों का भविष्य सुरक्षित नहीं है, संविधान पर खतरा बना हुआ है। हम सभी को संविधान का रक्षक बनना है। आने वाला समय आप सभी का है। भाजपा की गुमराह करने की राजनीति से बचकर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें