फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी घोषित, 1 मई से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे

Tue, 08 Apr 2025 08:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के स्कूलों में दशहरा, दीपावली, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आठ अप्रैल को आदेश जारी किए। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभागने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के समस्त स्कूलों में अवकाश की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।  आदेश के अनुसार इस वर्ष छात्रों और शिक्षकों को निर्धारित अवधि में ग्रीष्मकालीन, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश प्रदान किए जाएंगे।छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक रहेगा, जबकि शिक्षकों के लिए यह अवकाश 1 मई से 31 मई 2025 तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: सीएम बोले- भावी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सहकारिता की गतिविधियां संचालित की जाएं
विज्ञापन


वहीं, 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2025 तक छात्रों एवं शिक्षकों-दोनों के लिए दशहरा अवकाश रहेगा। 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक दीपावली की छुट्टियां घोषित की गई हैं, जो सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए मान्य होंगी। वर्षांत में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'डॉ. किलर के डार्क सीक्रेट': 18000 सर्जरी का दावा, जिनकी पहचान चुराई वह प्रोफेसर क्या बोले? खुलेंगे कैम के राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें