फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आदिवासी छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ी, अब बालकों को 1720 और बालिकाओं को 1770 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे

Tue, 30 Jun 2026 12:04 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने आदिवासी छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ा दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए छात्रावास और आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति (शिष्यवृत्ति) की दरों में वृद्धि कर दी है। जनजातीय कार्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति की राशि में वृद्धि मार्च माह के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (महंगाई सूचकांक) के आधार पर की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हर जनजातीय विद्यार्थी को बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: कल होगी गिरिबाला और समर्थ की पेशी, CBI दूसरी PM रिपोर्ट व जांच पर पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट
 
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत बालक विद्यार्थियों को 1,720 रुपये प्रतिमाह तथा बालिका विद्यार्थियों को 1,770 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह राशि छात्रावास एवं आश्रम में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी। जनजातीय कार्य विभाग के वित्तीय सलाहकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ी हुई छात्रवृत्ति का भुगतान 1 जुलाई 2026 से किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों आदिवासी छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को शिक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश को मिली 2080 करोड़ के 950 मेगावॉट के दो सोलर पार्कों की सौगात, नीमच से मिलेगी सबसे सस्ती बिजली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें