फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में स्थायी आश्रम बनाने के निर्णय की संत समाज ने की सराहना, बोले- सीएम का कदम स्वागत योग्य

Wed, 23 Oct 2024 08:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


उज्जैन में स्थायी आश्रमों के निर्माण के निर्णय पर संत समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना की है। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि सीएम का निर्णय सनातन संस्कृति और संत समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता का प्रतीक है। 
विज्ञापन
स्वामी अवधेशानंद गिरि और सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन में हरिद्वार की तर्ज पर साधु-संतों के लिए स्थायी आश्रम बनाने के निर्णय का संत समाज ने खुले दिल से स्वागत किया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के सिलसिले में मुख्यमंत्री ने इस निर्णय की घोषणा की थी। इसके तहत साधु-संतों, महंतों, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वरों के लिए स्थायी आश्रमों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इस पहल का उद्देश्य उज्जैन में आने वाले साधु-संतों को स्थायी आवास और आयोजन स्थलों की सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को विकासोन्मुखी बताते हुए उनकी सराहना की। इसी तरह, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी ने मुख्यमंत्री की इस पहल को सनातन संस्कृति और संत समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उज्जैन में स्थायी आश्रमों के निर्माण से संत समाज को दीर्घकालिक लाभ होगा, जिससे धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। महंत अरुण गिरि जी महाराज, महंत रामेश्वर गिरि महाराज, पीर रामनाथ जी महाराज और अन्य प्रमुख संतों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय की मुक्त कंठ से सराहना की। सभी ने इसे संत समाज के हित में ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम बताया।

सीएम को ढेर सारा आशीर्वाद
 पीठाधीश्वर वाल्मिकी धाम एवं राज्यसभा सदस्य बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि संतों के पक्के आश्रम बनाने का निर्णय बहुत बड़ा है। संन्यासी होने के नाते देश के तमाम साधु संतों की ओर से सीएम मोहन यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, ढेर सारा आशीर्वाद देता हूं। सीएम ने इतने अच्छे से इस काम को करने का संकल्प लिया है। संतों की प्रसन्नता से ही अवंतिका में सुख शांति और समृद्धि बनेगी और उसी के साथ-साथ मध्य प्रदेश शासन को भी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


संत समाज निर्णय का स्वागत करता है 
आवाहन पीठाधीश्वर आचार्य अवधूत बाबा अरुण गिरि महाराज ने कहा कि संतों में बड़ा उल्लास और खुशी हुई है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्णय से। इस निर्णय का सभी संत समाज के लोग उनका स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है। उससे हरिद्वार जैसा विकास उज्जैन का भी हो जाएगा, जब सभी संत महापुरुषों का वहां आश्रम बनेगा।
 
साधु संतों के हित में अच्छा निर्णय 
रामादल अखाड़ा परिषद,उज्जैन के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने साधु संतों के हित में अच्छा निर्णय किया है, हम उनके निर्णय का स्वागत करते हैं एवं समस्त संतों की ओर से धन्यवाद देते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें