फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सूर्य को अर्घ्य दे प्रारंभ हुआ संक्रांति उत्सव, 30 फीट तक की जाइन्ट काइट उड़ाई, मलखम्ब का प्रदर्शन भी

Sun, 14 Jan 2024 01:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में अतिथियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देकर दो दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव का प्रारंभ हुआ। इसमें  5 से 30 फीट तक की पतंग उड़ाई गई। मलखम्ब का प्रदर्शन भी किया गया। 
विज्ञापन
अतिथियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देकर प्रारंभ हुआ संक्रांति उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के मोतीलाल नेहरू परेड ग्राउंउ में दो दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग थे। इसके अलावा सासंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, विधायक भगवान दास सबनानी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार नवरंग गुर्जर, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, आयुक्त नगरनिगम फ्रेंक नोबल सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में बच्चे एवं नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देकर की गई। इसके बाद कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम ने भी पतंग उड़ाई। यहां पर अलग-अलग आकृतियों की 5 से 30 फीट तक की पंतग उड़ाई गई।  
विज्ञापन



इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारतीय संस्कृति के हर त्यौहार और भारतीय संस्कृति से अलगी पीढ़ी को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने 22 तारीख के बाद अयोध्या जाकर राम मंदिर में एक बार जरूर भगवान राम के दर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन




वहीं, सांसद साध्वी प्रभा ठाकुर ने ने मकर संक्रांति की बधाई देते हुए उन्होंने श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर दीपक जलाने की अपील की। 


  
गुजरात से आये कलाकारों के द्वारा बड़े आकर की विशेष जाइन्ट काइट को हवा में उड़ाया गया। जिसका आकर 5 से 25 फीट तक था। इनमे कार्टून ,शेर एवं विभिन्न आकृतियों की पतंग प्रोफेशनल द्वारा उड़ाई गईं। इस बीच अतिथियों के द्वारा पर्यटन पर आधारित कलेण्डर का विमोचन भी किया गया।  वहीं, कार्यक्रम में मनमोहक मलखम्ब का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्वरोजगार से जुड़ी महिला उद्धमी, महिला स्वसहायता समूह सहित अन्य उत्पादों का विक्रय स्टॉल भी लगाये गये हैं। स्थल पर तिल गुड़ स्पेशल फ़ूड फेस्ट तथा स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गये है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें