फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: संजीव कुमार झा होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Fri, 16 May 2025 07:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद की जिम्मेदारी 1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव कुमार झा संभालेंगे। निर्वाचन आयोग ने राज्य शासन के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए झा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति के साथ ही मौजूदा सीईओ सुखवीर सिंह की शासन में वापसी भी तय मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
संजीव कुमार झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश को नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मिलने जा रहा है। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार झा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झा वर्तमान में राजस्व मंडल (रेवेन्यू बोर्ड) में सदस्य के रूप में पदस्थ हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य शासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।  संजीव कुमार झा की नियुक्ति के साथ ही यह तय हो गया है कि वर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह की प्रशासन में वापसी होगी। सुखवीर सिंह 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने अगस्त 2024 में पदभार संभाला था। वे लगभग साढ़े आठ महीने तक इस पद पर रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुखवीर सिंह की पदस्थापना के कुछ ही समय बाद राज्य शासन ने निर्वाचन आयोग को फेरबदल का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब सहमति मिल गई है। संजीव कुमार झा को भी रेवेन्यू बोर्ड में अगस्त 2024 में ही भेजा गया था, और अब उनकी भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में वापसी हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें