फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: RGPV के कुलगुरु का इस्तीफा स्वीकार,NAAC मूल्यांकन पर विवाद,SC चौबे को कार्यकारी कुलगुरु की जिम्मेदारी

Fri, 21 Nov 2025 09:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में NAAC मूल्यांकन को लेकर बढ़ते विवाद के बीच बड़ा बदलाव हुआ है। कैंपस में ABVP के उग्र विरोध और घेराव के एक दिन बाद कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी ने पद छोड़ दिया, जिसे राज्यपाल ने तुरंत प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया।
विज्ञापन
प्रो. राजीव त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी का इस्तीफा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को स्वीकृत कर लिया। प्रो. त्रिपाठी ने गुरुवार शाम को कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विरोध और घेराव के बाद अपना पद छोड़ने की पेशकश की थी। राज्यपाल द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल विभाग के एचओडी प्रो. एससी चौबे को नए कुलगुरु की नियुक्ति तक कार्यकारी कुलगुरु बनाया गया है।
विज्ञापन


मूल्यांकन प्रक्रिया लंबे समय से सवालों के घेरे में
RGPV की NAAC मूल्यांकन प्रक्रिया लंबे समय से सवालों के घेरे में थी। ABVP लगातार आरोप लगा रही थी कि विश्वविद्यालय ने A++ ग्रेड प्राप्त करने के लिए स्व-अध्ययन रिपोर्ट (SSR) में गलत जानकारियां शामिल कीं। संगठन ने राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी।

SSR में 22 गंभीर विसंगतियां पाई गई
ABVP के कार्यकर्ता शिवम जाट के अनुसार, SSR में 22 गंभीर विसंगतियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट NAAC टीम के दौरे से पहले सार्वजनिक की जानी चाहिए थी, लेकिन इसे 17 नवंबर को अचानक अपलोड किी पीया गया, जो पूरे मूल्यांकन की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है। प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने इसे अकादमिक भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बताया। गुरुवार को ABVP ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-फैशन डिजाइनर ने AIG राजेश मिश्रा पर ठगी और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, जांच शुरू

ABVP की मुख्य मांगें

- SSR में कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार सभी अधिकारियों पर FIR दर्ज की जाए
- RGPV में तत्काल धारा 54 लागू की जाए
- विश्वविद्यालय को तीन हिस्सों में बांटकर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाई जाए
- ABVP का कहना है कि जब तक जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें