फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2025: राज्यपाल मंगूभाई पटेल भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण

Sat, 25 Jan 2025 09:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंत्री और कलेक्टर भी ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह और गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 26 जनवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना जिले में और अन्य मंत्रीगण तथा कलेक्टर विभिन्न जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन


कौन मंत्री कहां फहराएंगे तिरंगा
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा देवास
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सागर
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह झाबुआ
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जबलपुर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप रतलाम
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पन्ना
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सिवनी
परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह कटनी
जल संसाधन मंत्री सम्पतिया उईके अलीराजपुर
किसान कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर
महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया नीमच
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर
खेल मंत्री विश्वास सारंग हरदा
सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह निवाड़ी
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर टीकमगढ़
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल सीधी
कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल उज्जैन
पशुपालन मंत्री लखन सिंह पटेल दमोह
मछुआ कल्याण मंत्री नारायण सिंह पंवार रायसेन
नगरीय विकास मंत्री प्रतिमा बागरी सतना
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर
पंचायत मंत्री राधा सिंह मैहर

यहां कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
प्रदेश के कई जिले जैसे छिंदवाड़ा, खरगौन, बड़वानी, सिंगरौली, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, भिंड, मऊगंज, छतरपुर, सीहोर, खंडवा, राजगढ़, नर्मदापुरम, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शहडोल, विदिशा और डिंडौरी में जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें