फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रावत का दर्द छलका, बोले- समय से पहले भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता, सिंधिया को लेकर यह कहा

Wed, 27 Nov 2024 07:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में हार के बाद मंत्री रामनिवास रावत ने हार के कारणों को लेकर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए थे। इस बीच, बुधवार को रावत ने भाजपा संगठन और वीडी शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रावत ने अपनी हार को भाग्य से जुड़ा हुआ बताते हुए किसी से भी शिकायत नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विधायक रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद रामनिवास रावत ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया था कि कुछ नेताओं ने चुनाव प्रचार में मदद नहीं की। इसके बाद रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस्तीफा भी भेजा था। इस बीच, बुधवार को भोपाल में भाजपा संगठन और वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद उनके सुर बदल गए। मीडिया से बातचीत करते हुए रावत ने कहा कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है, चुनाव में सबने मेरी मदद की। 
विज्ञापन


हार का विश्लेष पार्टी का काम है 
रावत ने यह भी कहा कि हार का विश्लेषण पार्टी का काम है और संगठन को इस बारे में समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने यह स्वीकार किया कि समय और भाग्य का बड़ा प्रभाव होता है, "जब समय साथ देता है, तो सभी साथ देते हैं, लेकिन जब समय साथ नहीं देता, तो परछाई भी साथ छोड़ देती है। मंत्री पद पर इस्तीफा देने के सवाल पर रावत ने कहा कि इस्तीफा भेज दिया है, लेकिन यह मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह इसे स्वीकार करें। उन्होंने इस दौरान अपनी अगली भूमिका के बारे में कहा कि अगर पार्टी कोई दायित्व देती है, तो वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

सिंधिया के प्रचार करने पर बोले उनसे और संगठन से पूछे 
वहीं, उपचुनाव में उनके समर्थन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार नहीं करने के सवाल पर रावत ने कहा कि यह तो उनसे और संगठन से पूछना चाहिए। इसमें मैं क्या बता सकता हूं। बता दें, अभी रावत का इस्तीफा होल्ड पर है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेश दौरे पर हैं, उनके लौटने के बाद उनके इस्तीफे को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें