भोपाल नगर निगम वार्ड क्रमांक 31 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद बृजुला सचान का जाति प्रमाण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में शिकायत के बाद टीटी नगर की एसडीएम ने पार्षद को नोटिस जारी कर 23 जनवरी को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।