फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:एमपी में प्रिंसिपल और हेड मास्टर नहीं लगा रहे ई-अटेंडेंस, स्कूल शिक्षा विभाग सख्त, जारी किए निर्देश

Sat, 23 Aug 2025 10:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-अटेंडेंस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब संस्था प्रमुख और शिक्षक दोनों को नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ाने के उद्देश्य से ई-अटेंडेंस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब सभी शिक्षक और संस्था प्रमुख नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करेंगे। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को ई-अटेंडेंस की निगरानी करने और इसकी प्रगति पर लगातार रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 आज कटनी में: सीएम बोले-निवेशकों को कराएंगे खनिज संपदा और नीतियों से अवगत
विज्ञापन


लोक शिक्षण संचालनालय के संचाल के तरफ से सभी जिलों को निर्देश भेजे गए हैं। इसमें कहा गया है कि मॉनीटरिंग रिपोर्ट में संज्ञान में आया है कि संस्था प्रधान ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं, जिसके चलते शिक्षक भी ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं। आदेश में सभी जिला अधिकारियों को संस्था प्रधान और शिक्षकों की ई-अटेंडेंस लगाने की मॉनीटरिंग करने और रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।  बता दें 1 जुलाई से प्रदेश के स्कूलों में ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। इसमें शिक्षकों को स्कूल पहुंचने पर एप के माध्यम से अपनी अटेंडेंस लगाना है। इसमें स्कूल से सेल्फी लेकर उसे अपलोड करना हैं। इसी तरह छुट्टी के समय भी सेल्फी लेकर उसे अपलोड करना है। अब छुट्टी के आवेदन भी ऑनलाइन होंगे। इसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: जीएमसी में देहदान करने पर पहली बार दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, भावुक क्षण में सबकी आंखें हुई नम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें