फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: RGPV वीसी को हटाने की तैयारी, ABVP का प्रदर्शन, मंत्री बोले- दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी

Sun, 03 Mar 2024 01:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में आर्थिक अनियमितता का मामला सामने आने के बाद कुलपति को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मामले में यूनिवर्सिटी में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप लगा कर प्रदर्शन किया। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार छात्रों से मिलने यूनिवर्सिटी पहुंचे और उन्होंने उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
भोपाल आरजीपीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर प्रदर्शन जारी है। रविवार सुबह भी एबीवीपी के कार्यकर्ता कुलपति के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। वह कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार को हटाने की मांग पर अड़े हुए है। वह जांच समिति की रिपोर्ट को भी सार्वजनिक करने की मांग कर रहे है। इससे पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात को प्रदर्शन किया और अधिकारी/कर्मचारियों को तीन घंटे तक बंधक बना कर रखा। इसमें यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलसचिव, रजिस्ट्रार समेत दो दर्जन से अधिक अधिकारी/कर्मचारी बंधक थे। उन्होंने कुलपति की नेम प्लेट भी उखाड़ दी।
विज्ञापन


मंत्री बोले- जल्द होगी एफआईआर 
यूनिवर्सिटी में मामले के बढ़ते देख रविवार सुबह उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार छात्रों से मिलने यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने यूनिवर्सिटी में अनियमितता की जांच के लिए जल्द उच्च स्तरीय समिति के गठन करने की बात कही। साथ ही कहा कि इस मामले में एफआईआर कराई जा रही है। इस मामले में दोषी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगी। सभी पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कुलपति को भी हटाया जाएगा। फिलहाल उनको छुट्टी पर भेज रहे है। 

जांच रिपोर्ट के बाद कुलसचिव निलंबित 
तकनीकी शिक्षा विभाग ने शिकायत के बाद तीन सदस्यीय समिति जांच के लिए गठित की थी। समिति ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट दी।इसमें यूनिवर्सिटी के 9.48 करोड़ रुपए आपराधिक षड्यंत्र कर निजी खातों में ट्रांसफर करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सरकार ने यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलसचिव डॉ. आरएस राजपूत समेत संबंधित शाखा के तत्कालीन अधिकारी/कर्मचारियों को भी निलंबित करने का निर्णय लिया है। साथ ही इस मामले में एफआईआर कराने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें