फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पावर मैनेजमेंट कंपनी और NTPC में बिजली क्रय का अनुबंध, गाडरवाड़ा में लगेगी 800-800 मेगावॉट की दो इकाई

Tue, 04 Feb 2025 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी और एनटीपीसी के बीच एक महत्वपूर्ण बिजली खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रदेश की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
पावर मैनेजमेंट कंपनी और एनटीपीसी के बीच बिजली क्रय करने अनुबंध हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी और एनटीपीसी के बीच बिजली खरीदने को लेकर अनुबंध हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। यह बिजली खरीदी का अनुबंध प्रदेश में दीर्घकालिक ऊर्जा की मांग की आपूर्ति को देखते हुए किया गया है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई भी उपस्थित थे। अनुबंध पावर मैनेजमेंट कंपनी के एमडी अविनाश लवानिया और एनटीपीसी के जनरल मैनेजर शंकर सरण के बीच हुआ।
विज्ञापन


एनटीपीसी के पश्चिम क्षेत्र के रीजनल एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर पीके मिश्रा ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा नरसिंहपुर के गाडरवाड़ा में स्टेज-2 के अंतर्गत 800-800 मेगावॉट की दो यूनिट स्थापित की जा रही हैं। इनमें से 800 मेगावॉट बिजली केंद्रीय नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर मध्य प्रदेश को मिलेगी। इनमें उत्पादन 2030-31 शुरू करने का लक्ष्य है। एनटीपीसी द्वारा गाडरवाड़ा में स्टेज-1 में 800-800 मेगावॉट की दो यूनिट वर्तमान में स्थापित है। इनमें भी 800 मेगावॉट बिजली मध्यप्रदेश को मिल रही है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में एनटीपीसी के योगदान का स्वागत है। उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों से नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी कार्य करने के संबंध में चर्चा की। अपर मुख्य सचिव मंडलोई ने भोपाल में होने वाली आगामी ग्लोबल इंस्वेटर्स समिट में शामिल होने और ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए अनुबंध करने के संबंध में बात की। एनटीपीसी के अधिकारियों ने न्यूक्लियर एनर्जी, पंप स्टोरेज, नवकरणीय ऊर्जा और पावर ट्रेडिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें