फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन कृषि मेले में सियासी घेराबंदी, जीतू पटवारी को रास्ते में रोका, रायसेन तक नहीं पहुंच पाए पटवारी

Mon, 13 Apr 2026 02:54 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

रायसेन में आयोजित कृषि मेले में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया, जिससे सियासी विवाद खड़ा हो गया। पटवारी ने इसे सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया और किसानों के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन ने केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दिया।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन में चल रहे तीन दिवसीय कृषि मेले के समापन से पहले सियासी माहौल गरमा गया। एक तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मेले का समापन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन


घर से लेकर रास्तों तक सख्त घेरा
जीतू पटवारी ने मेले में शामिल होकर किसानों की समस्याएं उठाने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने राजधानी से ही उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। आनंद नगर से लेकर रायसेन जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। भारी पुलिस बल के साथ पानी की बौछार करने वाले वाहन भी तैनात रहे। रायसेन रोड पर एक स्कूल के पास उन्हें रोक लिया गया, जहां काफी देर तक पुलिस और पटवारी के बीच बहस चली, लेकिन आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली और अंततः उन्हें वापस लौटना पड़ा।

टकराव नहीं, संवाद चाहता था
रोकने के बाद पटवारी ने कहा कि वे किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि संवाद के लिए मेले में जाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अनुमति के लिए पत्र लिखा था और तय किया था कि अंतिम दिन मेले में पहुंचेंगे। उनका आरोप है कि सरकार ने जानबूझकर उन्हें रोकने के लिए पूरे रास्ते में पुलिस तैनात की और विपक्ष की मौजूदगी से बचने की कोशिश की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-15 अप्रैल से जिला अध्यक्षों का हिसाब-किताब, कमजोरों पर गिरेगी गाज


किसानों के मुद्दों को लेकर हमला
मेले की चमक-दमक के बीच पटवारी ने किसानों की हालत पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मंडियों में किसानों को गेहूं का सही दाम नहीं मिल रहा और कई जगह उन्हें दो हजार रुपए से कम कीमत पर उपज बेचनी पड़ रही है। उन्होंने पूछा कि जब किसान परेशान है, तो ऐसे बड़े आयोजनों का क्या मतलब?

दिग्विजय सिंह से मुलाकात, रणनीति पर चर्चा
रायसेन नहीं पहुंच पाने के बाद पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और राज्यसभा चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पटवारी ने राज्यसभा सीट को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी का उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाया अपना असर, पारा 41 डिग्री पार, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें


मेले के समापन में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी
आज मेले के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। देशभर से आए विशेषज्ञ और कंपनियां यहां आधुनिक कृषि तकनीक का प्रदर्शन कर रही हैं।
सियासत बनाम आयोजन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें