फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: PM नरेंद्र मोदी आएंगे रीवा, 4 लाख परिवार को कराएंगे गृहप्रवेश, रीवा-इतिवारी ट्रेन की देंगे सौगात

Sun, 23 Apr 2023 06:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री रीवा से महाराष्ट्र के बीच चलने वाली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इससे इलाज के लिए नागपुर जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को लाभ होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल माह में दूसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री विंध्य क्षेत्र के रीवा में पंचायतराज सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 1 अप्रैल को भोपाल आए थे। उन्होंने भोपाल वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायतराज सम्मेलन कार्यक्रम के साथ ही प्रधानमंत्री आवास के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराएंगे। इसके अलावा जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की चार बड़ी जल समूह योजनाओं का भूमिपूजन करेंगे।
विज्ञापन

 
रीवा इतवारी ट्रेन का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री रीवा से महाराष्ट्र के बीच चलने वाली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इससे इलाज के लिए नागपुर जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को लाभ होगा। अभी कम ट्रेने होने की वजह से लोगों को नागपुर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा विभिन्न रेल परियोजनाओं ाक शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।
 
भाजपा को विंध्य में उथल पुथल का डर
विंध्य क्षेत्र में भाजपा ने अपना फोकस बढ़ा दिया है। फरवरी में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है। विंध्य क्षेत्र के 7 जिलों में 30 सीटें हैं। 2018 के चुनाव में भाजपा को 24 सीटें जीती थी, लेकिन भाजपा को अब क्षेत्र में उथल पुथल का डर सता रहा है। दरअसल भाजपा के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अलग पार्टी बनाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

 
निकाय चुनाव में प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं
नगरीय निकाय चुनाव में विंध्य में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। भाजपा को रीवा और सिंगरौली नगर निगम में हार का सामना करना पड़ा था। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी (आप) की महापौर रानी अग्रवाल जीती है। क्षेत्र में आप पार्टी अपना दायरा बढ़ा रही है। वहीं, पार्टी के खिलाफ विंध्य क्षेत्र से मंत्रिपरिषद में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के कारण लोगों का आक्रोश भी है।

प्रधानमंत्री के खजुराहो आने से पहले 6 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो होते हुए रीवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का बीते दिनों कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इसकी रिपोर्ट में 6 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को ही सभी का सैंपल ग्वालियर भेजा गया था। पॉजिटिव आए अधिकारियों में विद्युत विभाग के SE, छतरपुर नगर पालिका सीएमओ, खाद्य एवं औषधि अधिकारी, सीआईएसफ खजुराहो के जवान, स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें