मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। उससे ज्यादा आनंद की बात ये है कि वो आज अपने महाकौशल और संस्कारधानी जबलपुर में रोड शो से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में महाकौशल और गोंडवाना का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि यह मोदी जी का प्रेम है कि रानी दुर्गावती जी के समाधि स्थल जबलपुर में आकर मध्यप्रदेश के विकास का एक नया संकल्प लेकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। जो तीसरी पारी की शुरुआत होगी।
डॉ यादव ने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश मोदी मय हो चुका है। चारों तरफ जनता का अपार स्नेह और समर्थन भाजपा के पक्ष में आ रहा है। मध्यप्रदेश की धरती पर एक बार फिर मैं नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। आशा करता हूं, जिस उम्मीद और आशा के साथ मध्यप्रदेश के लिए सोचा है वो सब कुछ हम देने को तैयार है, जनता उसके लिए तत्पर है।
मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान है। प्रथम चरण में 6 लोकसभा सीटे जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सीधी और शहडोल में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें शामिल जबलपुर सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को रोड शो करेंगे।