पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सीधा हमला है। उनका यह आरोप भी एक बार फिर उनकी आदत के मुताबिक ‘पहले बोलो, बाद में भागो’ वाला ही सिद्ध होने वाला है। डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल जी, एक शायरी है। ‘बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का... चीर के देखा तो कतरा-ए-खून न निकला।’ आपका चुनाव आयोग पर एटम बम, फुस्सी बम निकला। देश की जनता पहले ही जान चुकी थी कि आपके पास कुछ नहीं है, वरना आप सबसे पहले विदेश भागते और फिर कोर्ट में जाते। क्योंकि देश को बदनाम करना हो तो आप विदेश भागने में सबसे आगे रहते हैं।