मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा के बयान की निंदा करता हूं। सीएम ने कहा कि भारत देश में अनेकता में एकता है। यही भारत की विशेषता है। यहां अलग भाषा, अलग भेष है। फिर भी अपना एकदेश है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े देश में हमारी शारीरिक रचना अलग-अलग हो सकती है, लेकिन उसमें यह भाव लाना कि एक क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका है। यह बहुत निंदनीय बात है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस बयान के प्रति सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सैम पित्रोदा से इस्तीफा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा यह भावना प्रकट करती आई है, जिसके खिलाफ जनता में बहुत आक्रोश है। कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगना चाहिए।
यह कहा था सैम पित्रोदा ने
एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था कि 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।' पित्रोदा ने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। बता दें, इस बयान का मामला गरमाने के बाद सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।