फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नागपुर हिंसा पर MLA रामेश्वर शर्मा बोले- हमारी पहचान औरंगजेब से नहीं, असफाकउल्ला खां से होनी चाहिए

Tue, 18 Mar 2025 01:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

नागपुर में सोमवार शाम को हुई हिंसा पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारी पहचान औरंगजेब से नहीं, असफाकउल्ला खां से होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक लुटेरा था और रहेगा। 
विज्ञापन
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगजेब की कब्र के विवाद के बीच नागपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कानून का नियंत्रण वहां बना हुआ है, और जो भी ऐसी हरकत करेगा, वह गलत है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी हमदर्दी असफाकउल्ला खां, अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम जैसे देशभक्तों के साथ होनी चाहिए, जो देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किए थे।
विज्ञापन

 
रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि जो लोग औरंगजेब से अपनी पहचान जोड़ रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं। उनका मानना है कि औरंगजेब एक लुटेरा था और रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास के कुछ चाटुकार उसे महान मान सकते हैं, लेकिन असल में महान तो छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह जी का परिवार और गुरु तेग बहादुर जी थे। भाजपा विधायक ने कहा कि जिन्होंने उस समय औरंगजेब से संघर्ष किया और हिंदू धर्म और हिंदुस्तान को बचाया, वे सभी महान हैं। उन्होंने कांग्रेस, अन्य राजनीतिक दलों और कट्टरपंथी मुसलमानों से आग्रह किया कि वे अपनी पहचान औरंगजेब के साथ न जोड़ें, क्योंकि औरंगजेब से जुड़ी पहचान पछतावे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें