फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम कल ओरछा मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जनता से की अपील-दिवाली मनाएं, घरों में राम ज्योति जलाएं

Sun, 21 Jan 2024 03:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम की भक्ति में प्रदेश डूब गया है। प्रदेश में अलग-अलग संस्थाओं से लेकर राजनीति पार्टियों और नेताओं की तरफ से आयोजन हो रहे हैं। घरों में भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। मंदिर सजें हुए हैं। रामायण और सुंदरकांड पाठ के आयोजन हो रहे हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रदेश भर में आयोजन को उत्सव के रूप में मनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया। उन्होंने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। 500 वर्ष के लंबे संघर्ष व प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर स्वयं उपस्थित रहेंगे। पूरा देश धार्मिक भक्ति-भाव में डूबा हुआ है। 
विज्ञापन


रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ करें
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आइए प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर पर हम सभी मिलकर दिवाली मनाएं, अपने-अपने घरों में राम ज्योति जलाएं, रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्होंने कहा कि स्वयं श्रीराम राजा मंदिर ओरछा में आयोजित कार्यक्रम से इस पल का साक्षी बनूंगा। मेरी आप सभी से अपील है कि इस अद्भुत पल के साक्षी बनें। मेरी ओर से आपको श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की बहुत-बहुत बधाई। 

पूर्व सीएम भी रहेंगे ओरछा में 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ओरछा में रहेंगे। वह परिवार ओरछा में राम राजा मंदिर में रह कर भगवान श्री राम की पूजा आराधना करेंगे। वहीं, नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में रहेंगे। वहीं, बाकी मंत्री, विधायक और सांसद भी अपने अपने क्षेत्र में राम की भक्ति में लीन रहेंगे। वह क्षेत्र के मंदिरों से ही जनता के साथ श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखेंगे। पूरे देश में कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मंदिरों को सजाया गया  है और शासकीय भवनों पर भी विद्युत सज्जा की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें