फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सैयद अहमद की 207वीं जयंती पर राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम, देशभर से जुटेंगे शिक्षाविद और साहित्यकार

Sun, 13 Oct 2024 04:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सर सैयद अहमद की 207वीं जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 17 अक्तूबर को एक भव्य आयोजन होगा। एमएएच इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सर सैयद की शैक्षिक उपलब्धियों और उनके शिक्षा तहरीर पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
सर सैयद अहमद की 207वीं जयंती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा को लेकर देश दुनिया में अलख जगाने वाले सर सैयद अहमद की 207वीं जयंती का जश्न उप्र के गाजीपुर में 17 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सैयद की उपलब्धियों, उनकी बनाई गई शिक्षा तहरीर और इसको आगे बढ़ाने की कोशिशों पर बात की जाएगी। इस आयोजन को संबल देने देशभर के शिक्षाविद और साहित्यकार जुटेंगे। इस कड़ी में मप्र के कई बड़े नामों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देश के नामवर शिक्षाविद सर सैयद अहम की 207वीं जयंती पर एमएएच इंटर कॉलेज की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य खालिद आमिर और प्रवक्ता डॉ. रूह उल्लाह ने बताया कि संस्था शिक्षा, संस्कृति, सौहाद्र को केंद्र में रखकर आयोजन करती रही है। सर सैयद अहमद की शैक्षणिक उपलब्धियों से दुनिया अब भी लाभान्वित है। भविष्य में भी इससे स्टूडेंट्स को फायदा मिलता रहेगा।

प्रदेश के विद्वान रहेंगे शामिल
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि सर सैयद अहमद के व्यक्तित्व पर बात करने के लिए देशभर के ख्यात वक्ताओं को बुलाया गया है। इनमें मप्र से रिटायर आईपीएस एमडब्ल्यू अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महताब आलम, अंतरराष्ट्रीय शायर डॉ. अंजुम बाराबंकवी आदि शामिल हैं। इनके अलावा आईपीएस इराज राजा, एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स संस्था के अध्यक्ष आमिर इदरीसी, डॉ. शंभूनाथ तिवारी, प्रो डॉ. आफताब अहमद आफाकी आदि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


चित्र प्रदर्शनी भी रहेगी आकर्षण
इस एक दिवसीय आयोजन के दौरान सर सैयद अहमद की जिंदगी को दर्शाती एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। रिटायर आईपीएस एमडब्ल्यू अंसारी द्वारा संजोई जाने वाली इस प्रदर्शनी में कुछ विलक्षण फोटो, किताबें, चिट्ठियां और सर सैयद से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें