फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील का नाम अब भैरूंदा होगा, अधिसूचना जारी

Sun, 02 Apr 2023 03:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज का नाम बदलने का 2021 में घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार को नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके अनुमति मिलने के बाद नाम बदला गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदल दिया गया है। अब नसरुल्लागंज तहसील का नाम भैरूंदा होगा। रविवार को राजस्व विभाग की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन


नसरुल्लागंज तहसील बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आती है। रविवार को नसरुल्लागंज का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है। जिसमें शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होगी। इसके पहले राज्य सरकार की तरफ से नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी  गई। बता दें पहले नसरुल्लागंज का नाम भैरुंदा ही था, जिसे बदलकर नसरुल्लागंज कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज का नाम बदलने का 2021 में घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार को नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके अनुमति मिलने के बाद नाम बदला गया है। क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से नसरुल्लागंज का नाम भैरूंदा करने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि पहले भैरूंदा भोपाल रियासत के दक्षिण संभाग के आठ परगनाओं में से एक था। उस समय भैरूंदा और आसपास के लोग कालीन बुनने का काम करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें