फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरोत्तम बोले- विपक्ष में रहते हैं तो भगवान और सत्ता में आते हैं तो सलमान, कांग्रेसी सीजनल हिंदू है

Tue, 01 Aug 2023 11:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के लोग विपक्ष में आ जाते है तो नर्मदा जी की पूजा करते है। इनको बताना चाहिए कि 15 महीने में नर्मदा जी के लिए क्या किया था। अब आरती उतार रहे है।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउन डाउन शुरू हो गया है। इसके साथ ही राजनीति दलों के नेताओं में आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गया है। मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के लोग है यह विपक्ष में रहते हैं तो भगवान और सत्ता में आते हैं तो सलमान हो जाते है। कांग्रेसी सीजनल हिंदू है।
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के लोग विपक्ष में आ जाते है तो नर्मदा जी की पूजा करते है। इनको बताना चाहिए कि 15 महीने में नर्मदा जी के लिए क्या किया था। अब आरती उतार रहे है। नर्मदा सेना बना रहे है। इन्होंने सरकार में आने पर अवैध खनन करके नर्मदा जी की छाती को छलनी कर दिया था। जब यह सरकार में थे तब इन्होंने नर्मदा सेना क्यों नहीं बनाई? 

बता दें सोमवार को कांग्रेस की तरफ से नर्मदा सेवा सेना गठित की गई है। यह सेना नर्मदा जी के अवैध उत्खनन तथा गंदे जल को नदी में मिलने से रोकने के लिए काम करेंगी। इस अभियान का शुभारंभ नर्मदा सेवा सेना ने महाआरती के साथ किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें