फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस में दो ही नेता, एक पका हुआ, दूसरा थका हुआ

Tue, 02 May 2023 07:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 कमलनाथ के थके हुए नेताओं वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कहीं युवराज पर तो सवाल नहीं उठा रहे। वहीं मजदूर दिवस पर अवकाश देने की घोषणा पर कहा कि काम तो कमलनाथ ने कभी दिया नहीं अब अवकाश देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मंगलवार सुबह जमकर निशाना साधा है। भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में अब 2 ही नेता बचे हैं दिग्विजय सिंह जिनसे जनता पक गई है और कमलनाथ से जनता थक गई है। कांग्रेस की सरकार आ जाए तो दिग्विजय सिंह कहते हैं हिंदू समझदार हैं भाजपा की सरकार में हिंदू बेवकूफ कहते हैं।
विज्ञापन

 
कमलनाथ के थके हुए नेताओं वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कहीं युवराज पर तो सवाल नहीं उठा रहे। वहीं मजदूर दिवस पर अवकाश देने की घोषणा पर कहा कि काम तो कमलनाथ ने कभी दिया नहीं अब अवकाश देने की बात कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों को भी साप्ताहिक अवकाश देने की बात कमलनाथ ने कही थी पर मिला नहीं। चुनाव के समय ही सब कुछ याद आता है अब स्वास्थ्य वालों से बात कर रहे हैं।
 
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर कहा कि मेरे साथी हैं। मेरे साथ मंत्रिमंडल में भी रहे हैं योग्य व्यक्ति हैं। राजनीति के संत बट वृक्ष जिसके नीचे नरोत्तम जैसे कई नेता बने उनके पुत्र हैं। दीपक जोशी हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं हम सब उनके साथ हैं। कर्नाटक चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस के आरोप पर मध्य प्रदेश की स्थिति सभी के सामने हैं।  सीएम शिवराज ने लाड़ली लक्ष्मी कहा तो 42 लाख से ज्यादा लाड़ली लक्ष्मी एमपी में लखपति हैं, लाड़ली बहना कहा तो एक करोड़ से ज्यादा फॉर्म भरे जा चुके हैं तीर्थ दर्शन योजना चालू की तो, आज श्रवण कुमार कहे जाते हैं।
विज्ञापन

 
सीएम के विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा पर कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो पेज प्रभारी तक संवाद करता है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें