फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोली- विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता

Sat, 11 Mar 2023 06:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अब इन्हें राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए। इन्हें देश से बाहर निकाल कर फेंक देना चाहिए। सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेस लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर शनिवार को बैरागढ़ में पांच जोड़ी नई ट्रेनों के स्टापेज के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया। सांसद ने कहा कि सीधा सा है कि आप देश के नेता हैं। आपको जनता ने चुना है और अब आप जनता का अपमान कर रहे हैं। आप देश का अपमान कर रहे हैं। हमने अब मान लिया कि आप भारत के नहीं हो। क्योंकि जो आपकी माताजी है वह इटली की है हमने नहीं कहा यह चाणक्य ने कहा है विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता यह राहुल गांधी ने तय कर दिया
विज्ञापन

 
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अब इन्हें राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए। इन्हें देश से बाहर निकाल कर फेंक देना चाहिए। सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेस लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे हैं। संसद चलने नहीं दे रहे है उनका प्रयास है कि अगर संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे, कार्य ज्यादा होंगे तो हमारा तो अस्तित्व बचेगा ही नहीं तो उनका तो अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया है लेकिन अब उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होते जा रही है



सांसद ने कहा कि भारत की संसद में भारत की जनता ने आपको सांसद चुना इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही आपने देश को खोखला कर दिया आप विदेशों में बैठ करके कहते हो हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा है ।  इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं राहुल गांधी को धिक्कारती हूं और इन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना चाहिए कि हमारे देश में कैसे राजनीति कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें