फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिलाओं के पहनावे पर सांसद प्रज्ञा बोली- आकृषण का केंद्र अपने कृतित्व से बने, नग्नता से नहीं

Mon, 10 Apr 2023 07:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सांसद ने कहा कि जैसे ही वह छोटे कपड़े में निकलती है, तो चाहे वह पुरुष हो या महिला हो सबकी दृष्टि वहां पहुंच जाती है। सांसद ने कहा कि आकर्षण का केंद्र अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से बनिये नग्नता से नहीं।
 
विज्ञापन
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी महिलाओं के पहनावें पर बयान दिया है। सांसद ने कहा कि महिलाएं आकृषण का केंद्र अपने कृतित्व से बनें, नग्नता से नहीं। बता दें इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के पहनावे को लेकर शूर्पणखा कहा था। 
विज्ञापन


सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सोमवार को रजक समाज के  विरोध प्रदर्शन स्थल पहुंची थी। रजक समाज पूरे प्रदेश में अपने आपको अन्य पिछड़ा वर्ग से अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहा है। सांसद ने समाज को उनकी मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सांसद ने कहा कि  समाज का परिदृश्य उन्होंने कहा होगा। निश्चित रूप से अश्लील अभद्र वेश के पक्ष में कोई नहीं रहता। जितनी नग्नता,शारीरिक प्रदर्शन कर लड़कियां, महिलाएं अपने आप को मॉडर्न कहलाती है। यह घिनौना काम फिल्म इंडस्ट्री ने परोसा है। उन्होंने कहा कि इसको आजकल आधुनिकता और मॉडर्न माना जाने लगा है।

सांसद ने कहा कि लड़कियों को हर कार्य करने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए। वहां वह उच्छृंकल हो रही है। उन्होंने कहा कि घर के लोगों को लड़कियों को संस्कार देना चाहिए। उन पर थोड़ा सा कंट्रोल होना चाहिए। सांसद ने कहा कि जैसे ही वह छोटे कपड़े में निकलती है, तो चाहे वह पुरुष हो या महिला हो सबकी दृष्टि वहां पहुंच जाती है। सांसद ने कहा कि आकर्षण का केंद्र अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से बनिये नग्नता से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें