फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- कोलकाता दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी गलती स्वीकार करें

Fri, 16 Aug 2024 10:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म के मामले में सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से  मेडिकल स्टूडेंट से जुड़ी निंदनीय घटना पर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार से गलती हुई है। एक महिला एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मेरी भी एक बेटी है और मैं इस कष्ट को समझ सकता हूं। यह घटना अत्यंत दुखद है। बता दें इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जूनियर डॉक्टर से लेकर डॉक्टर न्याय की मांग कर धरना प्रदर्शन और कैंडिल मार्च निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा ने भोपाल में एक मोमबत्ती मार्च का आयोजन किया, जिसमें पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की, आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और डॉक्टर रेप कांड में सरकार ने लीपापोती की है। उन्होंने ममता बनर्जी पर संवेदनहीनता और सांप्रदायिक तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें