फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दो दर्जन से अधिक शादियां करके लूटने वाली दुल्हन का खुलासा, एक शादी के लेती थी 50 हजार से एक लाख

Thu, 22 May 2025 09:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में फर्जी शादी कर युवकों को ठगने वाली 'लुटेरी दुल्हन' अनुराधा पास को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते सात महीनों में वह दो दर्जन से अधिक शादियां कर लाखों रुपये की ठगी कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में रहकर सात महीनों के भीतर दो दर्जन से अधिक शादियां कर लाखों रुपये की ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। वो एक शादी के 50 हजार से एक लाख रुपये लेती थी। बाकी इसके गिरोह में कई सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार अनुराधा  कुछ माह पहले भोपाल में सक्रिय एक फर्जी शादी कराने वाले गिरोह में शामिल हुई थी, लेकिन थोड़े ही समय में वह पूरे गिरोह का संचालन अपने तरीके से करने लगी। वह एजेंट्स को स्पष्ट रूप से कहती थी कि शादी के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये वह स्वयं लेगी, उसके बाद बाकी सौदा एजेंट्स की मर्जी पर होगा। वह साफ कर देती थी कि शादी के बाद वह दूल्हे के घर जाएगी, लेकिन सुहागरात नहीं मनाएगी। इसके लिए वह पहले से ही बहाने बना लेती थी। इसमें कभी मासिक धर्म, कभी रिश्तेदार की बीमारी या मृत्यु का बहाना, ताकि वह शोक में होने का नाटक कर सके। यदि दूल्हा शारीरिक संबंध के लिए दबाव डालता, तो वह एजेंट्स को उसे समझाने के लिए कहती थी। खुद उससे बात नहीं करती थी, जिससे भेद खुलने का खतरा न रहे। मानटाउन पुलिस ने विष्णु शर्मा की शिकायत पर अनुराधा के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-  MP News: बालाघाट के सोनेवानी और बैतूल के ताप्ती क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने को मिली मंजूरी
विज्ञापन


खुद करती थी सौदे की बातचीत
गिरोह में आधा दर्जन से अधिक महिला और पुरुष शामिल हैं, जो अधिकतर शादियों की बातचीत करते थे। लेकिन कुछ मामले ऐसे भी आए, जिनमें लड़के ने खुद शादी की इच्छा जताई और सौदा तय किया। ऐसी स्थिति में अनुराधा स्वयं सीधे डील करती थी। वह खुद को पढ़ी-लिखी और समझदार दिखाती थी, और उसकी बातचीत सुनकर कई लोग चकित रह जाते थे। पुलिस पहले अनुराधा को केवल गिरोह का सदस्य मान रही थी, लेकिन उसके मोबाइल की जांच और पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। वह गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी हावी रहती थी और उन्हें धमकाती थी कि यदि उन्होंने शादी की कोई बात छुपकर की या कोई ग्राहक फंसाया, तो वह स्वयं सौदा कर लेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  MP News:  गुना में पंचायत को गिरवी रखने का मामला, सरपंच और पंच को पद से हटाया गया

गिरफ्तारी से ठीक सात दिन पहले भोपाल में की थी एक और शादी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तारी से महज सात दिन पहले अनुराधा ने भोपाल के छोला इलाके में रहने वाले 'गब्बर' नामक युवक से शादी की थी और वह उसी के घर में रह रही थी। इसी दौरान राजस्थान के विष्णु शर्मा नामक युवक ने अनुराधा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसने उससे कोर्ट मैरिज की थी, और शादी के तीन दिन बाद ही नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

ये भी पढ़े- Bhopal: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीसीसी में हुआ भजन का आयोजन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें