फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लाडली बहनों के खाते में आज आएगी राशि, CM 1.28 करोड बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे राशि

Fri, 01 Mar 2024 11:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में शुक्रवार को 1250 रुपए आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि आंतरित करेंगे। 
विज्ञापन
लाडली बहनों के खाते में आज आएगी राशि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि भेजेंगे। प्रदेश की 1.28 करोड़ लाड़ली बहने महाशिवरात्रि का त्यौहार मना सके इसलिए यह राशि 10 तारीख की बजाए 1 मार्च को ही दी जा रही है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट दौरे पर की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन स्थित कालिदास अकादमी में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। 
विज्ञापन




बता दें लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 1250 रुपए की राशि देती है। सरकार ने योजना एक हजार रुपए की राशि से शुरू की थी। इसके बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले 250 रुपए योजना में बढ़ाए गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना की राशि को तीन हजार रुपए तक बढ़ाने का वादा किया था।   
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें