फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती है राहत, महंगाई भत्ता बढ़ाने पर फैसला संभव

Tue, 17 Mar 2026 12:51 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर बड़ा फैसला हो सकता है। 3% बढ़ोतरी होने पर डीए 58% तक पहुंच सकता है, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं। शाम 5 बजे मंत्रालय में प्रस्तावित इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सरकार कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के बराबर मानी जा रही है और लंबे समय से कर्मचारी इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: तेज गर्मी के बीच बदलेगा एमपी के मौसम का मिजाज, कल से आंधी-बारिश और गरज-चमक का दौर
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में सिर्फ डीए बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इनमें प्रशासनिक सुधार, विकास कार्यों की प्रगति और कुछ नई योजनाओं को मंजूरी जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री उज्जैन प्रवास पर है, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास कार्यों से जुड़े आयोजनों में शामिल हुए। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर बाद भोपाल लौट कर कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पांच राज्यों के विस चुनाव में एमपी के 40 IAS अधिकारियों की लगी ड्यूटी, आयोग ने ऑब्जर्वर तैनात किया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें