फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर साधा निशाना, बोले- मुस्लिम चाटुकारिता के पागलपन की हद से गुजर रहे

Sun, 09 Jul 2023 03:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिन्दुओं के नेता कभी नहीं बन सकते, क्योंकि उनके गुरु जाकिर नाईक जैसे कट्टरपंथी लोग हैं। 
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा-दिग्विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व सरसंघचालक गुरु माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर पर विवादित टिप्पणी करने पर फंस गए है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह मुस्लिम चाटुकारिता के पागलपन की हद से गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन


हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वालों का अपमान करना दिग्विजय सिंह की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कांग्रेस के किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। श्री गुरुजी के बारे में दिग्विजय सिंह तो क्या, उनके अब्बा भी ढंग से नहीं जानते। विधायक ने कहा कि संघ को जानने के लिए दिग्विजय सिंह को 100 बार जन्म लेना पड़ेगा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिन्दुओं के नेता कभी नहीं बन सकते, क्योंकि उनके गुरु जाकिर नाईक जैसे कट्टरपंथी लोग हैं। 

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व सरसंघचालक गुरु माधवराव सदाशिवराव  गोलवलकर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में इंदौर में प्रकरण दर्ज हुआ है। पूर्व सीएम ने गोलवलकर को मुस्लिम और दिलित विरोधी बताते हुए एक पोस्टर ट्ववीट की। उनकी पोस्ट पर आपत्ति लेकर इंदौर के तुकोगंज थाने में उनके खिलाफ शिकायत की। इस मामले में संघ की छवि बिगाड़ने और उनकी भावनाएं आहत करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें