फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री सारंग ने राहुल पर साधा निशाना,बोले-विदेश में देश का मान गिरना देशद्राह की श्रेणी में आता है

Fri, 03 Oct 2025 08:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि विदेशी मंच से भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना देशद्रोह जैसा है और राहुल गांधी को देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राहुल गांधी के द्वारा कोलंबिया के मेडेलिन स्थित ईआइए विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिये बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एक बार पुनः बचपना दिखाया है। विदेशी धरती पर हिन्दुस्तान के मान और सम्मान को गिराना सीधे-सीधे देशद्रोह की श्रेणी में आता है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य किया है। राहुल गांधी को चाहिए कि वे विदेश में हर बार भारत की छवि खराब करने के बजाय देश के सम्मान और गौरव को बढ़ाने का कार्य करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: 9 बच्चों की मौत के बाद मचा हड़कंप,सियासत गरमाई, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, डिप्टी सीएम ने दी सफाई

मंत्री सारंग ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर समय देश का मान और सम्मान बढ़ाने का काम किया है। चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक हर परिस्थिति में भाजपा सरकार ने मजबूती और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ निर्णय लेकर भारत की शक्ति का परिचय दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अराजनैतिक संगठन है जिसने आजादी से पहले और आजादी के बाद हर समय देश के मान और सम्मान को बढ़ाया है। संघ ने अखंड भारत की रक्षा और उसकी एकता को बनाए रखने में जो योगदान दिया है, उसकी कल्पना भी राहुल गांधी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Deadly Cough Syrup: दवा ही दे रही मौत! क्या 'कफ सिरप' में है इंजन और ग्रीस वाला केमिकल? किडनी कर रहा फेल

मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार स्क्रिप्टेड और असत्यापित बातें बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। कांग्रेस पार्टी खुद ही देश के खिलाफ कार्यों में शामिल रही है। उन्होंने याद दिलाया कि सिर्फ दो दिन पहले कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने स्वयं स्वीकार किया कि 26/11 आतंकी हमले के बाद कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान को सुरक्षित रास्ता (Safe Passage) देने का काम किया था। यह कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी नीतियों का खुला प्रमाण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें