एनकाउंटर मसले पर बात करते मंत्री विश्वास कैलाश सारंग।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को प्रेम-प्रसंग में फंसाकर उसनसे दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद करने के मुख्य आरोपी फरहान के शॉर्ट एनकाउंटर पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बड़ा बयान दिया।
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि पैर पर गोली क्यों छाती में लगनी चाहिए थी। ऐसी हरकत करने वालों को सरेराह गोली मार देनी चाहिए। लव जिहाद जैसी हरकत को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा। गिरोह बनाकर ऐसी हरकत करने वाले धरती पर बोझ हैं। ऐसे लोगों को निश्चित रूप से जिंदा रहने का अधिकार ही नहीं है। ये लोग बच्चियों को बहला-फुसलाकर धर्मपरिवर्तन के कारण ऐसी हरकतें करते हैं, ये अक्षम्य है। इनके पैर पर नहीं छाती पर गोली लगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- भोपाल लव-जिहाद: मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश
एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास करेगा तो पुलिस क्या करेगी, जाहिर से बात है गोली मारेगी। किसी भी अपराधी की इतनी हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि वो पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास कर सके।
ये भी पढ़ें-
भोपाल में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर NHRC ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी किया
ये है मामला
भोपाल में कॉलेज छात्राओं को ड्रग्स, सेक्स, धोखा और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के मामले में लव-जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान को शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद आरोपी को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मेडिकल जांच के दौरान फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस से झूमाझटकी में उसने हमला कर दिया। पिस्टल छीनने की कोशिश करने के दौरान गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी। पुलिस देर रात अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी।