फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजा राममोहन राय पर दिए बयान से बैकफुट पर मंत्री परमार, बोले- मैं माफी मांगता हूं, जानें क्या है मामल

Sun, 16 Nov 2025 01:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को लेकर दिए बयान पर सार्वजनिक माफी मांगी है। मंत्री ने एक बयान जारी कर कहा कि राजा राममोहन राय के बारे में मुंह से गलत बात निकल गई। 
 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बयान पर सियासत तेज होने के बाद यूटर्न ले लिया है। मंत्री ने आगर मालवा के एक कार्यक्रम में समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को फर्जी समाज सुधारक बताया था। मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके मुंह से समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के बारे में गलत बात निकल गई। वह माफी मांगते हैं। मंत्री परमार ने स्पष्ट किया कि बिरसा मुंडा जयंती के एक कार्यक्रम में वे अंग्रेजों की साजिशों और उस दौर की परिस्थितियों पर चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान प्रवाह में उनके मुंह से देश के महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय के बारे में गलत बात निकल गई।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  MP News: मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे, वह फर्जी समाज सुधारक थे
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदर सिंह परमार ने कहा कि मेरे कथन से लोगों की भावनाएं आहत हुई होंगी, इसका मुझे दुख है। मैं व्यक्तिगत रूप से राजा राममोहन राय का सम्मान करता हूं। उनसे जुड़ा गलत संदर्भ मेरी ओर से अनजाने में आया है और उसके लिए मैं प्रायश्चित करता हूं। माफी मांगते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य कभी भी किसी समाज सुधारक का अपमान करना नहीं था और आगे से शब्दों के चयन को लेकर और अधिक सतर्क रहेंगे।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम शाजापुर को देंगे सौगात, 8,174 करोड़ की 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे

बता दें मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आगर मालवा में जनजातीय नायक बिरसा मुंडी की 150वीं जयंती पर  राजा राममोहन राय को अंग्रेजों के दलाल के रूप में काम करने का विवादित बयान दिया है। यहीं नहीं मंत्री ने कहा कि वह फर्जी समाज सुधारक थे। इससे पहले मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों के द्वारा करने के बयान से चर्चा में आ गए थे। मंत्री के बयान के बाद सियासत भी गरमा गई। कांग्रेस ने समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को लेकर विवादित बयान देने पर मंत्री से माफी मांगने और भाजपा सरकार से उनको पद से हटाने की मांग की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें