फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री इंदर परमार के विवादित बोले- राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे, वह फर्जी समाज सुधारक थे

Sun, 16 Nov 2025 03:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल के रूप में काम कर रहे थे। वह फर्जी समाज सुधारक थे। 
 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों के दलाल के रूप में काम करने का विवादित बयान दिया है। यहीं नहीं मंत्री ने कहा कि वह फर्जी समाज सुधारक थे। मंत्री आगर मालवा में जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित रहे थे। अपने इस बयान से मंत्री एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। इससे पहले मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों के द्वारा करने के बयान से चर्चा में आ गए थे। 
विज्ञापन


 ">http://

ये भी पढ़ें-  जनजातीय गौरव दिवस: पीएम बोले-जनजातियों का समग्र कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम ने की 5,000 भर्ती की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन


आगर मालवा में परमार ने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौर में मिशनरी स्कूलों के माध्यम से लोगों की आस्था बदलने और धर्मांतरण का प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि उस दौर में समाज सुधारक के रूप में जिन व्यक्तियों को आगे बढ़ाया गया, वे वास्तविकता में अंग्रेजों के हितों के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय फर्जी समाज सुधारक थे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश- सुशासन संवाद 2.0 का आयोजन कल भोपाल में, सीएम मोहन यादव रखेंगे विचार

मंत्री ने बिरसा मुंडा की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने मिशनरी गतिविधियों को समझकर स्कूल जाना छोड़ दिया और जनजातियों की पहचान व आस्था की रक्षा के लिए अंग्रेजों का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को एकजुट किया। परमार ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों और इतिहास लेखन में ऐसे महान आदिवासी नेताओं को वह सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वे पात्र थे। उनके अनुसार, जिन लोगों ने विदेशी शासन और धर्मांतरण को बल दिया, उन्हें विशेष रूप से महिमामंडित किया गया, जबकि बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारी वीरों के योगदान को हाशिये पर रखा गया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें