फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले-बिहार और गुजरात में शराबबंदी के बावजूद माफिया एक कॉल पर पहुंचा रहे शराब

Mon, 03 Nov 2025 07:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि बिहार और गुजरात में शराबबंदी के बावजूद माफिया एक कॉल पर शराब घर-घर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून से नहीं, बल्कि लोगों की जागरूकता और नशा मुक्ति अभियान से ही सफल हो सकती है।
 
विज्ञापन
राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन और धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून बनाकर शराबबंदी लागू नहीं की जा सकती, इसके लिए जनजागरण और नशामुक्ति अभियान चलाना जरूरी है। मंत्री लोधी ने कहा कि बिहार और गुजरात में भले ही शराबबंदी लागू हो, लेकिन वहां शराब माफिया एक कॉल पर घर-घर शराब पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल के सुखीसेवनिया में 28 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन फ्लाइओवर, एक साल में होगा पूरा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मैंने लोगों से सुना कि वहां फोन करने पर शराब घर तक पहुंच जाती है। इससे साफ है कि जब तक समाज खुद नशे के खिलाफ खड़ा नहीं होता, तब तक ऐसी बंदी सफल नहीं हो सकती। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि अगर शराब बंद करानी है तो उस व्यक्ति को संगठन से जोड़िए, नशा मुक्त कीजिए। आप दारू बंद भी करा देंगे, तो पीने वाला किसी न किसी तरीके से पी ही लेगा

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी से 11 बाघों को स्थानांतरित करने से पहले राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ भेजी जाएगी टीम

मंत्री लोधी ने कहा कि शराबबंदी जबरदस्ती लागू नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने का संकल्प समाज को स्वयं लेना होगा। जब लोग खुद आगे आएंगे, तभी शराबबंदी सार्थक होगी। उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश सरकार नशा मुक्ति के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के प्रयास कर रही है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: हजारों विद्युत संविदा कर्मियों ने भोपाल में किया प्रदर्शन, नियमितीकरण और संविलयन की उठाई मांग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें