फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स के पदक विजेता होंगे सम्मानित, सीएम कल करेंगे सम्मान

Mon, 04 Aug 2025 11:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को भोपाल के रविंद्र भवन में मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 38वें नेशनल गेम्स 2025 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ ही राज्य के 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार और 12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, 3 प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार और एक वरिष्ठ कोच को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह मंगलवार को होगा। रवींद्र भवन में शाम 5 बजे शुरू होने वाले सम्मान समारोह की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे। समारोह में संचालक खेल एवं युवा कल्याण राकेश गुप्ता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार
समारोह में शूटिंग खिलाड़ी रितुराज बुंदेला, कयाकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी भूमि बघेल, स्क्वैश खिलाड़ी कृष्णा मिश्रा, फेंसिंग खिलाड़ी पूजा दांगी, रोइंग खिलाड़ी प्रभाकर सिंह राजावत, सेलिंग खिलाड़ी नेहा ठाकुर, तैराकी खिलाड़ी प्रखर जोशी, एथलेटिक्स खिलाड़ी अर्जुन वास्कले, कुश्ती खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत, हॉकी खिलाड़ी अंकित पाल और पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी गौरव पचौरी को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही बनाएं
विज्ञापन


12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार
शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी जान्हवी श्रीवास्तव, तीरंदाजी खिलाड़ी रागिनी मार्को, कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार, बॉक्सिंग खिलाड़ी श्रुति यादव, जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य, खोखो खिलाड़ी सचिन भार्गो, हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया, सॉफ्टबाल खिलाड़ी प्रवीण कुमार दवे, शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) रूबिना फ्रांसिस, पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी अपूर्व दुबे और एडवेंचर स्पोर्टस् के लिए भावना डेहरिया को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:   सीएम डॉ. यादव बोले- अतिवृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई, सरकार है आपके साथ

विश्वामित्र/लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार
सम्मान समारोह में कयाकिंग-कैनोइंग प्रशिक्षक पीजूष कांती बारोई, तीरंदाजी प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव और हॉकी प्रशिक्षक लोकेंद्र शर्मा को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिम्नास्टिक के रतनलाल वर्मा को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के 34 स्वर्ण पदक विजेता, 25 रजत और 23 कांस्य पदक विजेता, कुल 82 पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  MP News:  मध्यप्रदेश में मानसून का कहर, अब तक 252 लोगों की मौत, हजारों बेघर राहत शिविरों में रह रहे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें