फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त के पद से हटाया, पोरवाल को अतिरिक्त प्रभार

Wed, 20 Dec 2023 12:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी प्रशासनिक जमावट शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
आईएएस मनीष सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों की जमावट नए सिरे से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जनसंपर्क आयुक्त और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह को हटा दिया है। उनको मध्य प्रदेश शासन अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क सचिव विवेक पोरवाल और एमडी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई को सौंपा गया है। इस संबंध में देररात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। 
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को भी हटाया गया था। उनको प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया। उनकी जगह राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। जल्द ही कुछ और वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले जाने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें