कटनी रेल पुलिस ने चलती ट्रेन में मोबाइल लूटने वाले आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टेशन के ऑउटर पर झपट्टा मारकर मोबाइल सहित अन्य चीजों की चोरी किया करता था। चोरों का शिकार बने रीवा जबलपुर इंटरसिटी रेल में कार्यरत कोच अटेंडर राजकुमार चौहान के पैर का पंजा ट्रेन से गिरने पर कट गया था। जिस पर स्पेशल डीजी ने मामले पर जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए थे।
बता दें पूरा मामला 18 दिसंबर देर शाम का है। मोबाइल लूटने के लिए आरोपी अनिकेत सोनकर ने रीवा जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में गेट के पास खड़े रेल अटेंडर राजकुमार चौहान का मोबाइल छीनते हुए नीचा गिरा दिया था। हादसे में उसका पैर ट्रेन के पहिए में फंसा और कट गया था। आरोपी मोबाइल वहीं फेंककर अपने साथियों के साथ मौके से भाग निकला था। पूरे मामले पर जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने अपने मुखबिर तंत्र का प्रयोग करते हुए और क्षेत्र में लगे सरकारी और निजी सीसीटीवी को खंगालते। आरोपी की शिनाख्त करते हुए झर्रा-टिकुरिया निवासी अनिकेत सोनकर को हिरासत में लिया गया।
पुलिस पूछताछ ने बताया कि वो स्मैक के नशे के लिए मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता था। आरोपी ने पिछली पांच घटना की जानकारी भी दी है। अब पुलिस चोरी के मोबाइल खरीदने वाले लोगों की तलाश में जुटी हुई है।