फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 16 अगस्त से फिर होंगे शिक्षकों के तबादले, स्कूल शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

Mon, 14 Aug 2023 10:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी के अनुसार ट्रांसफर की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। विभागीय मंत्री के आदेश से शिक्षकों के ट्रांसफर हो सकेंगे।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के ट्रांसफर 16 अगस्त से फिर शुरू होंगे। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए। ट्रांसफर की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। विभागीय मंत्री के आदेश से शिक्षकों के ट्रांसफर हो सकेंगे। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के सोमवार को जारी आदेश के अनुसार विभागीय मंत्री को ट्रांसफर के जिले से जिले में, जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर के अधिकार हो सकेंगे। आदेश के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी स्थानांतरण नीति 2022 जारी की गई है। नीति की कंडिका 22 में उल्लेखित है कि जिला संवर्ग के अंर्तजिला (एक जिले से दूसरे जिले) एवं संभागीय संवर्ग के अंतरसंभागीय मानवीय दृषिकोण से अत्यावश्यक स्वैच्छिक स्थानांतरण विभागीय मंत्री के प्रशासकीय अनुमोदन के बाद विभागीय स्थानांतरण नीति 2022 के प्रावधान के अनुसार कंडिका 2.5 में शिथिलता प्रदान करते हुए कंडिका 2.1 में उल्लेखित अवधि के पश्चात किये जा सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें