फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश सरकार तीन जुलाई को पेश करेगी बजट, साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए के होने का अनुमान

Wed, 26 Jun 2024 06:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डॉ. मोहन सरकार मानसून सत्र में अपना पहला पूर्ण बजट तीन जुलाई को पेश करेगी। यह सत्र 19 जुलाई तक चलेगा। 
विज्ञापन
एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। इस सत्र में डॉ. मोहन यादव सरकार वर्ष 2024-25 के लिए तीन जुलाई को बजट पेश करेगी। यह बजट साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का होने का अनुमान है। इसमें प्रदेश सरकार की तरफ से की संचालित योजनाओं के लिए बजट प्रावधान किए जाएंगे। बजट को लेकर सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय ने 19 जुलाई तक चलने वाले सत्र के लिए कार्यवाही विधेयक पेश करने और प्रश्नोत्तर काल के समय की सूची विधायकों के लिए जारी कर दी है। सत्र के पहले दिन और दूसरे दिन प्रश्नोत्तर काल के बाद शासकीय कार्य होंगे। जिसमें विधेयक पेश किए जाएंगे। इसके बाद 3 जुलाई को एमपी सरकार का बजट पेश होगा। इसमें वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा  वर्ष 2024-25 के आय व्यय का लेखा जोखा पेश करेंगे। सचिवालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन की जानकारी सदन के पटल पर सुबह 11.05 बजे रखी जाएगी। चार और पांच जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के बाद बजट पर चर्चा होगी। साथ ही पांच जुलाई को ही अशासकीय संकल्प और विधेयक पेश किए जाएंगे। 

इसके बाद दो दिन अवकाश के बाद 8 जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के बाद विभागीय मांगों पर मतदान कराया जाएगा और यह प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगी। 12 जुलाई कोही अशासकीय संकल्प और विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इसके बाद 13 और 14 जुलाई को विधानसभा का अवकाश रहेगा। इसके बाद दो दिन बजट पर चर्चा के बाद 16 जुलाई को बजट को मंजूरी दी जाएगी। 17 जुलाई को अवकाश के बाद 18 और 19 जुलाई को शासकीय विनियोग विधेयकों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें