फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी में पांच मार्च से भरें जाएंगे लाडली बहना योजना के फॉर्म, भोपाल में होगा बड़ा कार्यक्रम

Fri, 24 Feb 2023 08:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रति माह देने लाडली बहना योजना शुरू करने का ऐलान किया है। योजना के लिए भोपाल में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन से योजना के लिए फॉर्म भरना शुरू होगा।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने आधी आबादी को साधने बड़ा दाव चला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रति माह देने लाडली बहना योजना शुरू करने का ऐलान किया है। योजना के लिए भोपाल में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन से योजना के लिए फॉर्म भरना शुरू होगा। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं शामिल होगी। इसे महिला सम्मेलन नाम दिया गया है। इसमें प्रत्येक पंचायत और शहरी वार्ड से महिलाएं आएंगी। योजना में पात्र के लिए इसी दिन से फॉर्म भरने की शुरुआत होगी। अप्रैल में भी फॉर्म भरे जाएंगे। इसके बाद मई में पात्र महिलाओं की सूची तैयार होगी। जून माह से सरकार पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए प्रतिमाह डालेगी। योजना के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को महिलाओं को खाते में राशि जमा कराएंगी।
विज्ञापन

 
योजना में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें जाएंगे। जो आवेदन ऑफ लाइन भरें जाएंगे, उनको भी ऑन लाइन किया जाएगा। इस योजना में 60 वर्ष से अधिक की महिलाएं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही उनको भी शामिल किया जाएगा। वहीं, सीएम ने एक हजार रुपए पोषण अनुदान पा रही बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की बहनों को भी लाड़ली बहना योजना का कुछ लाभ दिलाने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें