फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ बोले- प्रदेश भीषण सूखे की स्थिति में, सरकार किसानों को तत्काल राहत दें

Sun, 03 Sep 2023 03:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस बार भीषण सूखे की स्थिति बन रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में कम वर्षा हुई है। जलाशयों में पानी पूरी तरह से नहीं भर पाया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रविवार को सरकार से मांग की है कि प्रदेश भीषण सूखी की स्थिति में है। सरकार किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराए और राहत दें। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस बार भीषण सूखे की स्थिति बन रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में कम वर्षा हुई है। जलाशयों में पानी पूरी तरह से नहीं भर पाया है। फसलें सूख रही हैं। प्रदेश की अधिकांश किसान आबादी इससे सीधी प्रभावित हो रही है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि वह उत्सव मोड से बाहर आएं और तत्काल सर्वे कार्य शुरू कर किसानों को राहत देने की व्यवस्था शुरू करें। 

नाथ ने कहा कि कल मुख्यमंत्री का जो बयान सामने आया, वह चुनौती का सामना करने से अधिक आपदा को अवसर में बदलने की चालबाजी जैसा प्रतीत हुआ। प्रदेश की जनता ने पूर्व में भी देखा है कि शिवराज सरकार आपदा को अपने हित में अवसर में बदल लेती है और जनता के लिए संत्रास पैदा करती है। जनता को झूठे वादों की नहीं, सच्चे इरादों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें