पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले राजनीति पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गए है। अब कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। शनिवार को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए सवाल किया। उन्होंने कहा कि शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का 40 हजार रु प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे। आज आपको किसानों को यह मुआवजा देने से कौन रोक रहा है?
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मालवा निमाड़ सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहले अल्पवृष्टि और फिर अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल पूर्णतः बर्बाद हो चुकी है। आपदा की मार से किसान की आर्थिक स्थिति पर भारी चोट पड़ी है। शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का 40 हजार रु प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे। आज आपको किसानों को यह मुआवजा देने से कौन रोक रहा है?
कमलनाथ ने कहा कि आपने किसान कर्ज माफी की योजना बंद करके अन्नदाताओं के पेट पर लात मारी है। आपकी घोषणायें झूठी और फरेबी हैं।आपकी इन झूठी घोषणाओं से ऊबकर प्रदेश का अन्नदाता किसान पूछ रहा है कि इन झूठी घोषणाओं को कैसे बोयें और कहां उगायें ?