फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जेपी नड्डा कल भोपाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ

Sun, 25 Jun 2023 04:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के शुरूआती दौर में सबसे पहले शाम 5.30 बजे प्रदर्शनी  का उदघाटन करेंगे। इसमें भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की झलक भी दिखेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे। इसके एक दिन पहले सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी आएंगे। नड्डा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि 26 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर तीन बजे भोपाल पहुंचेगे। स्टेट हैंगर पर कार्यकर्ता उनको भव्य स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के शुरूआती दौर में सबसे पहले शाम 5.30 बजे प्रदर्शनी  का उदघाटन करेंगे। इसमें भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की झलक भी दिखेगी। इस प्रदर्शनी स्थल का नाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के नाम पर रखा गया है।  
 
प्रधानमंत्री करेंगे डिजिटली संवाद
शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करके भारत आएंगे और उसके बाद उनका पहला दौरा भोपाल का होगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को मोतीलाल नेहर स्टेडियम जिसे हमने कुशाभाउ सभागार के नाम से सुसज्जित किया है। देशभर के 34 राज्यों के बूथों के ऐसे 3 हजार चयनित कार्यकर्ता आएंगे। जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बड़ा योगदान दिया है। मोदी जी उनके साथ देश के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर प्रधानमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन

 
रोड शो में दिखेगी ’’मप्र के मन में हैं मोदी’’ की झलक
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का भोपाल में रोड शो होगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस रोड शो में मध्य प्रदेश के मन में हैं मोदी का भाव दिखेगा। राजधानी में कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री शहडोल जाएंगे, जहां रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे और आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड का वितरण करेंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें