फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' का शुभारंभ, कलियासोत नदी की सफाई से हुई शुरुआत

Sun, 30 Mar 2025 03:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

ध्य प्रदेश में रविवार से "जल गंगा संवर्धन अभियान" की शुरुआत की गई, जो 30 जून तक चलेगा। इस अभियान की शुरुआत भोपाल में कलियासोत नदी की सफाई से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य न केवल जल स्रोतों की सफाई करना है, बल्कि लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।
विज्ञापन
भोपाल में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रविवार से 30 जून तक चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ हुआ। भोपाल में अभियान की शुरुआत कलियासोत नदी के स्वच्छता के साथ हुई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौरमालती राय, नगर निगम अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी, रविंद्र यति, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़े Bhopal: भोपाल निगम का 3 अप्रैल को आएगा बजट, पिछले बजट से कई योजनाओं पर नहीं हुआ काम, 40 फीसदी काम बाकी
विज्ञापन


महापौर  मालती राय ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान’ न केवल जल स्रोतों की सफाई का कार्य है, बल्कि यह जनजागरूकता का भी अभियान है। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हमारी तालाब, कुओं बाबड़ियों को स्वच्छ और संरक्षित रहें। नगर निगम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और जनभागीदारी से इस कार्य को गति दी जाएगी। कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा  कि “जल संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, यह सतत प्रयासों की मांग करता है। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल नदी की सफाई करेंगे, बल्कि लोगों को जल के महत्व और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता शपथ ली और भविष्य में जल स्रोतों की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें