फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आईपीएस संजय कुमार झा को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया

Mon, 01 Jan 2024 09:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय कुमार झा को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पदस्त किया है। हाल ही में झा को गुना बस हादसे के बाद परिवहन आयुक्त पद से हटाया था। 
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थपना संबंधी आदेश जारी किए है। इसमें पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ आईपीएस संजय कुमार झा को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ किया है। झा को हाल ही गुना बस हादसे के बाद परिवहन आयुक्त पद से हटाया था। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी संजीव शमी को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई और योगेश देशमुख को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रसार सौंपा हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें