गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस में आग लगने से 12 लोगों के जिंदा जलने सहित 13 की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक विजय खत्री समेत कई अधिकारियों को हटा दिया था। अब प्रदेश सरकार ने डिंडौरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को गुना का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इसके गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। एक दिन पहले ही सरकार ने बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना कलेक्टर बनाया है।